Thursday, April 24, 2025

मनचले ने की महिला से अश्लील हरकत, विरोध करने पर मुंह में छोड़ा सिगरेट का धुंआ

मेरठ। परतापुर क्षेत्र में एक मनचले ने दुस्साहस दिखाते हुए महिला से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, मनचले ने महिला के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़ा और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं।

कुछ लोगों ने मनचले की यह हरकत देखी तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने आरोपी मनचले को पीटना शुरू कर दिया। काफी पीटने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

दिल्ली रोड पर सीएनजी पंप के पास यह घटना हुई। जहां एक मनचले महिला को काफी परेशान कर रहा था। महिला का आरोप है कि काफी देर तक परेशान करने के बाद युवक ने उसके मुंह पर सिगरेट का धुआं भी छोड़ा।

[irp cats=”24”]

इसका विरोध किया तो नहीं माना। उसने महिला को पीटने का भी प्रयास किया। इसी दौरान मनचले की हरकतें देख रहे लोग पहुंचे और उसे पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी मनचले को पकड़कर थाने ले गई। परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह का कहना है कि अभी तक महिला ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय