Thursday, May 9, 2024

टोल टैक्स पर तोड़फोड़ मामले में राज ठाकरे को गिरफ्तार करे सरकार: सचिन खरात

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुंबई। टोल टैक्स मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे पर तत्काल मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। रिपब्लिकन पार्टी खरात ग्रुप ने टोल नाकों पर की गई तोड़-फोड़ की घटना को लेकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

मंगलवार को रिपब्लिकन पार्टी खरात ग्रुप के प्रमुख सचिन खरात ने कहा कि राज्य और देश संविधान के तहत चलता है। राज ठाकरे के व्यक्तव्य के बाद टोल नाकों पर की गई तोड़ फोड़ की घटना को लेकर राज्य सरकार को राज ठाकरे पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी भी होनी चाहिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल, राज ठाकरे ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में कहा था कि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस के अनुसार टोल केवल वाणिज्यिक वाहनों से लिया जाता है। राज्य में यात्री दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए कोई टोल नहीं है। फडणवीस ने इस बयान के बाद राज ठाकरे ने कहा था कि अब मनसे कार्यकर्ता सभी टोल नाकों पर उपस्थित रहेंगे और अगर गैर वाणिज्यिक वाहनों से टोल वसूला गया तो टोल नाकों को जला दिया जाएगा।

इस मामले में सचिन खरात ने कहा कि राज ठाकरे के इस व्यक्तव्य के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने मुलुंड में टोल नाके जला दिए और कई अन्य टोल नाकों पर तोड़-फोड़ की। इसलिए इन सभी घटनाओं के लिए राज ठाकरे को जिम्मेदार हैं। पुलिस को ठाकरे पर संविधान के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मनसे से इन टोलनाकों पर हुए नुकसान की वसूली भी होनी चाहिए।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय