Tuesday, April 29, 2025

ग्रेटर नोएडा में भाकियू का 13वें दिन धरना जारी, गौरव टिकैत हुए शामिल

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन की ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों की समस्याओं को लेकर आज 13वें दिन भी धरना जारी रहा। आज सुबह भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) गौरव टिकैत धरना स्थल पर पहुंचे।

महापंचायत में गौतमबुद्ध नगर के किसी भी गांव के नए अधिग्रहण से पूर्व सर्किल रेट में बढ़ोतरी, जेवर एयरपोर्ट के विस्थापित नीति में बदलाव, किसानों का 64.7 फीसदी का प्रतिकार दनकौर जगनपुर अट्टा फतेहपुर से शुरू करने, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यमुना विकास प्राधिकरण किसानों की आबादी को जहां है जैसी है उसे आबादी के लिए छोड़ जाए, सभी किसानों को 10 फीसदी आवासीय भूखंड दिया जाए सहित अन्य मसलों पर चर्चा की गई।

आज महापंचायत में किसानों के साथ-साथ भारी संख्या में महिलाएं व युवा भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। महापंचायत के दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन खटाना, भाकियू के मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान, भाकियू नोएडा के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहें।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय