Friday, May 9, 2025

बिहार में दूल्हे की कार ने सात को रौंदा, 2 महिलाओं की मौत

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज जिले के विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र में एक विवाह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और बारात देखने आए सात लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रहीं है।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीपुर गांव में सलीम मियां की बेटी के निकाह के लिए कुचायकोट थाने के भठवा गांव से बारात आई थी। बरात में दूल्हे की कार अचानक बेकाबू हो गई और बारात देखने आए लोगों को रौंद दिया। इस दौरान दरवाजे पर खड़े होकर बारात देख रही महिलाओं के बीच भगदड़ मच गई।

इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि घायलों में तीन महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद से ही दूल्हा फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय