Thursday, May 15, 2025

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊपर : अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। शाह ने सोमवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ट्वीट कर समस्त देशवासियों शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि गुरु अपने ज्ञान से शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य का सृजन करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र को उन्नति के पथ पर अग्रसर रखने वाले सभी गुरुजनों को नमन। उल्लेखनीय है कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को “व्यास पूर्णिमा” के रूप में भी पूरे देश में मनाया जाता है। माना जाता है कि आषाढ़ पूर्णिमा को आदि गुरु वेद व्यास का जन्म हुआ था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय