Friday, May 17, 2024

मुज़फ्फरनगर में हरिओम त्यागी को फिर मिली त्यागी सभा की कमान, सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। त्यागी सभा की कमान एक बार फिर निवर्तमान अध्यक्ष हरिओम त्यागी को मिल गई है। उन्हें सर्वसम्मति से त्यागी सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। त्यागी सभा जनपद मुजफ्फरनगर के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में त्यागी सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से हरिओम त्यागी को फिर से त्यागी सभा  का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

फ्रेंड्स कालोनी स्थित त्यागी सभा भवन में शुक्रवार को समाज के लोगों की बैठक हुई। इसमें त्यागी सभा भवन की नई कार्यकारिणी को लेकर विचार रखे गए। सर्वसमिति के बाद अध्यक्ष की जिम्मेदारी हरिओम त्यागी को दी गई। त्यागी सभा भवन की नई कार्यकारिणी  की बैठक में बड़ी संख्या में समाज के लोग पहुंचे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व अध्यक्ष सुरेशचंद त्यागी का स्वागत हुआ, इसके बाद सर्वसमिति से त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष के रूप में दोबारा से जिम्मेदारी हरिओम त्यागी को देने पर सहमति बनी। इसके बाद सभी ने हरिओम त्यागी को फिर से सभा भवन का अध्यक्ष चुना। हरिओम त्यागी ने बताया कि अब अन्य पदाधिकारियों को चुना जाएगा। बैठक में ब्रह्म प्रकाश त्यागी, हरीश त्यागी, आर एन त्यागी, अशोक त्यागी, अविनाश त्यागी, जोनी त्यागी, सोनू त्यागी, अनुज त्यागी, विदुर त्यागी, विपिन त्यागी, अतुल त्यागी, मणिकांत त्यागी, मंगलसेन त्यागी, उमेश त्यागी, अंबुज त्यागी, विपुल बेहड़ी, देवव्रत त्यागी, विजित त्यागी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय