Friday, May 17, 2024

मेरठ में चाकू लगने से जिम ट्रेनर की मौत, पिता पर आरोप

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। जिम ट्रेनर दीपक तेवतिया की घरेलु विवाद में पेट में चाकू लगने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आज मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचेगा।

मेरठ के गंगानगर की ईशापुरम कॉलोनी में गुरुवार शाम घरेलू विवाद में दीपक तेवतिया को पेट में चाकू लग गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, युवक के ससुराल पक्ष ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज किए हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बुलंदशहर जिले के बीबीनगर निवासी हवा सिंह तेवतिया गंगानगर क्षेत्र के 108-ईशापुरम में परिवार सहित रहते हैं। वह 11 जाट रेजीमेंट में हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं। अब दौराला चीनी मिल में नौकरी करते हैं। उनका बेटा दीपक गढ़ रोड पर जिम ट्रेनर था।

 

शाम परिवार में किसी बात पर विवाद हुआ। इस दौरान दीपक के पेट में चाकू लग गया। परिजन और आसपास के लोगों ने रक्षापुरम स्थित एप्सनोवा अस्पताल ले गए। जहां पर देर रात मृत्यु हो गई।

 

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने पत्नी से पूछताछ के आधार पर बताया कि पहले पति काफी समय से कोई काम नहीं कर रहा था। इसे लेकर ससुर ताने मारते थे। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
दीपक तेवतिया की मौत के मामले में पुलिस ने अब तक जो पूछताछ की है, उसमें मां संता तेवतिया ने बताया कि दीपक काफी समय से परेशान चल रहा था। वही चार दिन पहले चाकू लेकर आया था। उसे नहीं पता था कि घर में ऐसा भी हो जाएगा।

 

वहीं, पिता हवा सिंह घटना के बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे। इस मामले में पत्नी शीतल ने अब तक यही बताया कि काफी समय से पति के पास कुछ काम नहीं था। इसे लेकर अक्सर विवाद रहता था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हवा सिंह का छोटा बेटा पंकज तेवतिया सेना में सिपाही है। वह कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में तैनात है। बेटी ज्योति की शादी हो चुकी है।

 

दीपक की शादी दो वर्ष पहले बुलंदशहर के स्याना तहसील के गांव बुकलाना निवासी शीतल से हुई थी। शीतल की नौ माह की बेटी मान्या है। घटना की जानकारी मिलने पर गाजियाबाद में नौकरी कर रहे शीतल का छोटा भाई गगन भी पहुंच गया। उसके बाद अन्य परिजन पहुंचे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय