Wednesday, April 9, 2025

गाजियबााद में कार हटाने को लेकर हुए विवाद में दंपती के साथ मारपीट,FIR दर्ज

गाजियबााद। लोनी कोतवाली क्षेत्र के चिरोड़ी गांव में रास्ते से कार हटाने के लिए कहने पर दबंगों ने दंपती के साथ मारपीट की। दंपती को बचाने आए परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

चिरोड़ी गांव निवासी न्याज ने बताया कि उनकी बेटी रिमशा और दामाद शोएब उनके घर आए हुए थे। दोनों अपने घर कार से जाने लगे। रास्ते में नन्हे के मकान के सामने तीन चार कारें खडी हुईं थी। दामाद ने उनसे कार हटाकर रास्ते देने को कहा। इस बात को लेकर आरोपी पक्ष गुस्सा हो गया।

 

आरोप है कि दबंगों ने दामाद और बेटी के साथ मारपीट की। घटना की जानकारी लगने के बाद मायके पक्ष के कुछ और लोग पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट की। दबंगों ने पथराव भी किया। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नन्हे, रिजवान, इरफान और आबिद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय