Monday, April 28, 2025

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, शव लेकर ससुराल लेकर पहुंची तो खुल गया राज़, पत्नी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने एक व्यक्ति की गला दबाकर हुई हत्या के मामले में एक महिला को आज गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम पुष्पा पत्नी सतपाल है। उसने बताया कि मृतक की पत्नी नीतू को पुलिस ने पूर्व में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि नीतू और सतपाल के अवैध संबंध थे। नीतू ने अपने पति नीरेश से सतपाल को 5 लाख रुपए उधार दिलवाया था। सतपाल ने अपनी पत्नी को समझाया कि नीतू के पति की हत्या करने के बाद 5 लाख रुपए बच जाएंगे। इस वजह से नीतू के पति की हत्या में पुष्पा भी शामिल हो गई।

[irp cats=”24”]

बताया जाता है कि 13 फरवरी को निरेश की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी नीतू उसके शव को लेकर जनपद बदायूं गई। वहां पर निरेश के परिजनों को शक हुआ तथा उन्होंने पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई थी कि उसकी हत्या की गई है।

इसके बाद थाना सूरजपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतक की पत्नी नीतू को पूर्व में गिरफ्तार किया था। इस घटना का मुख्य आरोपी सतपाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय