Wednesday, April 2, 2025

दोस्तों के साथ पत्नी के साथ किया था दुष्कर्म, पत्नी से की थी मारपीट, पति गिरफ्तार

जालौन। जालौन कोतवाली क्षेत्र में महिला की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने उसके आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला का आरोप है कि पांच दिन पहले पति ने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर मारपीट की थी।

थाना प्रभारी दिनेश कुरील ने बताया कि अभेदेपुर गांव में रहने वाली महिला ने अपने पति सूरज सिंह के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि उसका पति शराब का लती है। अतिरिक्त दहेज की डिमांड करता है। मना करने पर उसके साथ मारपीट करता है।

महिला का आरोप है कि पांच दिन पहले शराब के नशे में धुत पति अपने दोस्तों के साथ घर आया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपित सूरज सिंह को सिमहारा चौराहा से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय