Saturday, April 26, 2025

 सहारनपुर में तेज आंधी और बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, गर्मी से जूझ रहे लोगों ने ली राहत की सांस

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के देहात क्षेत्र में बीती रात तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिससे गर्मी से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली है। लेकिन आंधी से बागवानों के होश उड़ गए हैं। आंधी में पहले भी आम की फसल का काफी नुकसान हो चुका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात महानगर सहारनपुर में तेज हवा चली। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। कई स्थानों पर पेड़ टूट गए, जिससे बिजली आपूूर्ति बाधित हो गई। उधर जनपद के देवबंद, मिर्जापुर, सरसावा, गंगोह, नकुड़, अंबेहटा, नानौता, तीतरों क्षेत्र में तेज धूल भरी आंधी आई। इसके साथ ही बारिश शुरु हो गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि पिछले कई दिन से लोग प्रचंड गर्मी से जूझ रहे थे। जनपद के सरसावा, गंगोह, नानौता और नकुड़ में ओले भी पडे़। इससे मौसम ठंडा हो गया है।
हालांकि आंधी से बागवानों के होश उड गए हैं। काफी मात्रा में आम की फसल नीचे आ गिरी है। ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय