Wednesday, May 7, 2025

सहारनपुर में दो पक्षों में संघर्ष, आधा दर्जन घायल

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाने के पीरमाजरा गांव में गुटीय संघर्ष में हुई पत्थरबाजी में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

 

 

थाना प्रभारी नावेंद्र सिरोही ने बताया कि इस गांव में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, गांव चलो अभियान के तहत ट्रैक्टर रैली निकाल रहे थे। जब यह रैली निकल रही थी तो अचानक उस पर पथराव हो गया और रैली कार्यकत्र्ताओं में भगदड़ मच गई। दोनों पक्षों के बीच हुए पत्थरबाजी में इसराना, मोहसिन, आबिद हसन, इंतकाम, कौसर, तंजीम, जुबैर आदि घायल हो गए।

 

प्रधान खालिद चौधरी ने पूर्व प्रधान इमरान पर पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया। यही आरोप इमरान ने खालिद चौधरी पर लगाया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना निरीक्षक सिरोही ने बताया कि ट्रैक्टर का पहिया एक व्यक्ति को टकराने को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्थरबाजी की घटना हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय