मेरठ। मास्को में हुई मास्को स्टार वुशू चैंपियनशिप में बुलबुल चौधरी ने जहां गोल्ड जीता। गौरव सोलंकी ने भी सिल्वर पदक जीता है। दोनों खिलाड़ियों ने देश के लिए पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।
दोनों ही कंकरखेड़ा के वॉरियर फाइट क्लब के खिलाड़ी हैं। इनकी कामयाबी से क्लब के खिलाड़ियों के साथ ही परिजनों में भी जश्न का माहौल है। दोनों के स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत की तैयारी है।
[irp cats=”24”]
सरधना के गांव आजमपुर अरनावली के जितेंद्र सिंह की बेटी बुलबुल चौधरी वर्तमान में रोहटा रोड पर परिवार के साथ रहती है। बुलबुल चौधरी ने मास्को वुशू चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका यह पहला गोल्ड मेडल है। हालांकि वह इससे पहले मलेशिया में भी खेल चुकी हैं। राज्य स्तर पर भी उनका जलवा रहा है।