Tuesday, April 29, 2025

मेरठ में थाना हस्तिनापुर पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना हस्तिनापुर पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जिले में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना हस्तिनापुर पुलिस ने हत्या के आरोप में फरार चल रहे सुरजीत उर्फ टिटोनी पुत्र स्व. जसवन्त सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ को गणेशपुर तिराहा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

 

[irp cats=”24”]

ये है मामला:
तीरथ सिंह उर्फ तीरी पुत्र प्रभू सिंह निवासीगण ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ उम्र करीब 32 वर्ष की अभियुक्त मनप्रीत सिंह उर्फ सन्नी पुत्र जसवन्त सिंह, परमजीत सिंह उर्फ गुल्ला पुत्र छग्गन सिंह,कुलदीप सिंह उर्फ मकडी पुत्र संतोक सिंह निवासीगण ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ, प्रेम सिंह पुत्र इन्दू निवासी ग्राम सहजादपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ द्वारा पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

 

इस मामले में मंजीत पुत्र जसवन्त सिंह और सज्जन सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासीगण ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ योजनाबद्ध तरीके से हत्या करायी थी। आरोपी सुरजीत उर्फ टिटोनी ने मृतक तीरथ सिंह उर्फ तीरी की हत्या कराने में षडयन्त्र रचा था। विवेचना से अभियुक्त का नाम प्रकाश में आया।

 

 

इस सम्बन्ध में थाना हस्तिनापुर पर वादी प्रभू सिंह पुत्र कपूरा सिंह निवासी ग्राम लतीफपुर थाना हस्तिनापुर मेरठ ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय