Monday, May 5, 2025

गाजियाबाद में बारिश के लिए मंदिर में हवन का आयोजन

गाजियाबाद। सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में वर्षा की कामना के साथ हवन हुआ। हवन में बड़ी संख्या में भक्तों ने आहूति दी। इस मौके पर महंत नारायण गिरि ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया।

 

पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज ने कहा कि गायत्री जयंती के दिन वेदों की माता गायत्री का प्राकट्य हुआ था। गायत्री मंत्र दुनिया का सबसे शक्तिशाली मंत्रा माना जाता है। जाता है। इस मंत्र के जाप करने से गायत्री माता के साथ भगवान विष्णु, भगवान शंकर व ब्रहमा जी की भी कृपा प्राप्त होती है, जिससे हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है।

[irp cats=”24”]

 

वर्षा की कामना से हुए हवन में मुख्य आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य विकास पांडे और आचार्य अतुल शर्मा ने हवन कराया।  भगवान विष्णु, भगवान शिव और इंद्रदेव की आराधना व नाम जाप के साथ वर्षा की कामना से हवन में आहुति दी गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय