शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ दुर्व्यवहार पर कांग्रेस का हमला..भाजपा सरकार से माफी की मांग

On
अर्चना सिंह Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मौनी अमावस्या पर स्नान के लिए जाते समय कथित तौर पर पुलिस द्वारा रोके जाने और उनके शिष्यों की धक्का मुक्की की घटना को निंदनीय बताया है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में इस घटना की निंदा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस संतों के समर्थन में खड़ी है।

उन्होंने कहा कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ जो दुर्व्यवहार किया गया है, उससे सभी दुखी हैं। इस घटना के बाद से शंकराचार्य अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सरकार में किसी को फर्क नहीं पड़ रहा है। संतों के अपमान से सभी दुखी हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर जगह कुव्यवस्था का माहौल है। माघ मेले में लोगों के साथ संतों के शाही स्नान की व्यवस्था बहुत पुरानी है। यह व्यवस्था मुगलों, अंग्रेजों से भी पुराने समय से चलती आ रही है। आज तक संतों को शाही स्नान के लिए किसी ने नहीं रोका। एक तरफ इस सरकार में संतों को स्नान करने के लिए रोका जाता है, दूसरी तरफ कुंभ जैसे बड़े आयोजन में अमीर लोगों के स्नान के लिए वीआईपी व्यवस्था की जाती है। यह निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि हम धर्म की राजनीति नहीं करते हैं और न ही इसे बर्दाश्त करेंगे। मौनी अमावस्या का शाही स्नान, एक अखंड परंपरा है। इसे रोका नहीं जा सकता। उन्होंने मांग की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस पर माफी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस संतों के साथ खड़ी है और प्रदेश कांग्रेस जल्दी ही उनके संपर्क में पहुंच कर प्रशासन पर दबाव बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि मौनी अमावस्या के अवसर पर प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के पालकी पर स्नान के समय जाते हुए पुलिस ने भीड़ की वजह से उनसे पालकी छोड़ पैदल जाने का अनुरोध किया था। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उसी समय उनके समर्थकों और पुलिस में धक्का मुक्की हो गई, जिससे नाराज शंकराचार्य ने अनशन शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का

      मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 324.17 अंक...
Breaking News  बिज़नेस 
शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 324 अंक लुढ़का

बिहारः दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार!

बिहार। बिहार से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें प्रसिद्ध कथावाचक श्रवण दास महाराज को 17 साल की नाबालिग...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहारः दरभंगा में कथावाचक श्रवण दास महाराज रेप के आरोप में गिरफ्तार!

संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में सात पर केस दर्ज

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जनपद में सरकारी जमीनाें पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले लगातार सामने आ रहे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
संभल में कब्रिस्तान की जमीन पर मस्जिद के अवैध निर्माण मामले में सात पर केस दर्ज

बहराइच में सड़क किनारे बनी 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में बनी 10 अवैध मजारों को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बहराइच में सड़क किनारे बनी 10 अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

मेरठ के सत्यकाम स्कूल में 'घमासान': ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी में अनुज शर्मा गए जेल, स्टे के बावजूद कब्जे को लेकर मचा बवाल

मेरठ/Muzaffarnagar। मेरठ के सुप्रसिद्ध सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के मालिकाना हक और करोड़ों की हेराफेरी को लेकर छिड़ा विवाद अब चरम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मेरठ 
मेरठ के सत्यकाम स्कूल में 'घमासान': ₹3 करोड़ की धोखाधड़ी में अनुज शर्मा  गए जेल, स्टे के बावजूद कब्जे को लेकर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश

एनजीटी की मनाही के बावजूद सहारनपुर में धड़ल्ले से चल रहे हैं ईंट-भट्टे

सहारनपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की मनाही के बावजूद सहारनपुर जिले में बड़ी संख्या में ईंट और भट्टे धड़ल्ले से...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
एनजीटी की मनाही के बावजूद सहारनपुर में धड़ल्ले से चल रहे हैं ईंट-भट्टे