मेरठ में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या

On
अर्चना सिंह Picture

 

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि विशू अपनी पत्नी चित्रा के साथ पिछले करीब पांच महीनों से के ब्लॉक में किराए के मकान में रह रहा था। बताया गया है कि रविवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जो सोमवार सुबह दोबारा बढ़ गया। इसी दौरान पति ने पत्नी का गला दबा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर के फिंगरप्रिंट्स समेत अन्य अहम साक्ष्य एकत्र किए। जांच के लिए मृतका का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया गया है। जांच में सामने आया है कि चित्रा की यह दूसरी शादी थी। उसके पहले पति मनोज की छह वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी थी। पहले विवाह से उसके 11 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी हैं। घटना के समय दोनों बच्चे रोहटा रोड पर विशू के एक मित्र के घर गए हुए थे। सोमवार सुबह घर लौटने पर बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें खतौली मर्डर मिस्ट्री: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बर्गर विक्रेता गिरफ्तार, अवैध संबंधों और पैसों के विवाद में हुई थी ममता की हत्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

नवीनतम

चार अवैध कॉलोनियों पर चला जेडीए का बुलडोजर

जयपुर। जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने सोमवार को 17 बीघा में बसाई जा रही 4 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
 चार अवैध कॉलोनियों पर चला जेडीए का बुलडोजर

टोका-टाकी से नाराज़ पोते ने दादी की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को मामूली टोका-टाकी से नाराज युवक ने अपनी ही रिश्ते की दादी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
टोका-टाकी से नाराज़ पोते ने दादी की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

नोएडा सीईओ डॉ. लोकेश एम हटाए गए, युवराज मेहता की मौत के बाद सरकार ने की कार्रवाई

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-150 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा सीईओ डॉ. लोकेश एम हटाए गए, युवराज मेहता की मौत के बाद सरकार ने की कार्रवाई

26 जनवरी को लौटेगी Renault Duster नए अवतार में, दमदार लुक शानदार फीचर्स और सेफ्टी से मचाएगी तहलका

अगर आप नई एसयूवी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।...
ऑटोमोबाइल 
26 जनवरी को लौटेगी Renault Duster नए अवतार में, दमदार लुक शानदार फीचर्स और सेफ्टी से मचाएगी तहलका

नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी अध्यक्ष, 45 की उम्र में पार्टी की संभाली कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन को निर्विरोध चुना है। रिटर्निंग...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
नितिन नवीन निर्विरोध चुने गए बीजेपी अध्यक्ष, 45 की उम्र में पार्टी की संभाली कमान

उत्तर प्रदेश

टोका-टाकी से नाराज़ पोते ने दादी की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार को मामूली टोका-टाकी से नाराज युवक ने अपनी ही रिश्ते की दादी को...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
टोका-टाकी से नाराज़ पोते ने दादी की कुल्हाड़ी से मारकर की हत्या, गिरफ्तार

सहारनपुर: ABVP ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना की मांग की

सहारनपुर। विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदमहानगर सहारनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय की...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: ABVP ने माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापना की मांग की

परियोजनाओं में देरी पर अब 'दोहरी गाज': ठेकेदारों संग जिम्मेदार अफसर भी नपेंगे, केशव प्रसाद मौर्य के सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
परियोजनाओं में देरी पर अब 'दोहरी गाज': ठेकेदारों संग जिम्मेदार अफसर भी नपेंगे, केशव प्रसाद मौर्य के सख्त निर्देश

उप्र विधानसभा में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुरू..लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया शुभारंभ

-लखनऊ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को दीप प्रज्जवलित कर यूपी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उप्र विधानसभा में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुरू..लोकसभा अध्यक्ष और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया शुभारंभ