मेरठ में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने शुरू की गिरफ्तारी की कोशिश
मेरठ। मेरठ के थाना मेडिकल क्षेत्र में स्थित शास्त्रीनगर के ब्लॉक के एक मकान में महिला का शव बेड पर पड़ा मिला है। शव मिलने से आसपास सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि महिला के पति ने विवाद के चलते उसकी गला दबाकर हत्या की और मौके से फरार हो गया है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है।
काफी दिन से चल रहा था विवाद
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शास्त्रीनगर के-ब्लॉक में युवक विशू अपनी पत्नी चित्रा के साथ किराए के मकान में रहता था। रात दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सोमवार सुबह फिर से विवाद बढ़ा, इसी दौरान विशू ने पत्नी चित्रा का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर जाकर फिंगर प्रिंट्स और अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार चित्रा की यह दूसरी शादी थी। जांच में सामने आया कि चित्रा के पहले पति मनोज की छह वर्ष पहले मौत हो गई थी। पहले पति से उसके 11 वर्षीय बेटा और 9 वर्षीय बेटी हैं। घटना के समय दोनों बच्चे विशू के दोस्त के घर रोहटा रोड पर मौजूद थे।
पुलिस ने मृतक महिला चित्रा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है। महिला के परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद वो भी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
