सहारनपुर: कांग्रेस ने मणिकर्णिका घाट पर अहिल्याबाई होलकर स्मारक ध्वस्तीकरण का विरोध किया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के
निर्देशानुसार आज जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष
त्यागी के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और
जोरदार नारेबाजी करते हुए उहोंने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन
जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेसजन विगत 10 जनवरी 2026 को वाराणसी के
मणिकर्णिका घाट पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में माता अहिल्याबाई होलकर
जी के स्मारक को गिराए जाने का विरोध कर रहे थे ।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदर्शनकरियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला
अध्यक्ष संदीप सिंह राणा व महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने सरकार की इस
कार्यवाही को अत्यंत शर्मनाक और अप्रतिष्ठित बताया। जिला अध्यक्ष संदीप
सिंह राणा ने कहा कि इस ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट का जीर्णाेद्धार 235
वर्ष पूर्व माता अहिल्याबाई होल्कर ने वर्ष 1791 में कराया था। उन्होंने
कहा कि ऐतिहासिक महत्व वाले मणिकर्णिका घाट का ध्वस्तीकरण भाजपा सरकार की
ऐतिहासिक धरोहरों को नष्ट करने की नीति का परिचायक है । जिलाध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने ने इस कार्यवाही को सनातन विरोधी बताते
हुए अहिल्याबाई होल्कर स्मारक के अभिलंब पुनर्निर्माण की मांग की ।
प्रदर्शनकारियों में जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष मनीष
त्यागी के साथ कांग्रेस जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश
सचिवगण अशोक सैनी व प्रवीण चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव
अरविंद पालीवाल व प्रदेशबसचिव सतपाल बर्मन, महिला कांग्रेस की प्रदेश
सचिव मधु सहगल, जिला उपाध्यक्षगण नितिन शर्मा (संगठन प्रभारी), वरुण
शर्मा (प्रशासन प्रभारी), दुष्यंत राणा, सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू
(पूर्व पार्षद) व अक्षय चौधरी, महानगर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी हरिओम
मिश्रा, धर्मपाल जोशी, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, इकराम खान,
वतन सिंह राणा, मयंक शर्मा, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीश
सहगल, सेवादल महानगर अध्यक्ष अनुजशर्मा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष
राजन बिरला, आरिफ मंसूरी, जिला सचिव कुणाल शांडिल्य, शर्मिष्ठा सिंह,
मोहित शर्मा, पवन राना, सागर राणा, आदित्य राणा, फिरोज खान, मेघराज सिंह,
राकेश मोहन शर्मा, प्रभजीत सिंह लंबा, संजय यादव, नसीब खान, राजेश, सूरज
पाल, मनोज शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं
पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
