बरेली पुलिस का बड़ा एक्शन: 'हैदरी दल' सोशल मीडिया अकाउंट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार; झारखंड से फैला रहा था सांप्रदायिक जहर

On
School Ad

बरेली: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और फेक न्यूज़ फैलाने वाले एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने 'हैदरी दल' के नाम से संचालित विवादित सोशल मीडिया अकाउंट्स के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड के गिरिडीह का रहने वाला है और दिल्ली में मोमोज बनाने का काम करता था, जहाँ से वह बरेली के माहौल को खराब करने की साजिश रच रहा था।

फेक वीडियो और भड़काऊ पोस्ट का जाल

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ. मजहर अंसारी (निवासी झारखंड) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी 'हैदरी दल बरेली' और उससे जुड़े दर्जनों अकाउंट्स संचालित कर रहा था। वह फॉलोअर्स बढ़ाने और समाज में तनाव पैदा करने के लिए अन्य राज्यों की पुरानी घटनाओं को एडिट कर उन्हें बरेली की स्थानीय घटना बताकर वायरल करता था। उसके द्वारा पोस्ट किए गए भड़काऊ वीडियो और आपत्तिजनक पोस्ट से दो समुदायों के बीच धार्मिक तनाव पैदा होने का खतरा बना हुआ था।

मुजफ्फरनगर: SSP संजय कुमार वर्मा का सख्त संदेश; 'भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस', उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: SSP संजय कुमार वर्मा का सख्त संदेश; 'भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस', उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

एसएसपी अनुराग आर्य की रणनीति लाई रंग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनुराग आर्य के निर्देश पर साइबर और सर्विलांस टीम को इस नेटवर्क की जांच सौंपी गई थी। पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्यों का पीछा किया, तो पता चला कि इन अकाउंट्स का सर्वर झारखंड के गिरिडीह जिले में सक्रिय है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को बरेली बुलाकर दबोच लिया। उसके कब्जे से वह मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे सारा काला खेल चल रहा था।

खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ? ये भी पढ़ें  खतौली महा-संग्राम: 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में मदन भैया और विक्रम सैनी के बीच 'महा-मुकाबला'; जानें कौन आगे और कौन-कौन है मुकाबले में ?

दिल्ली में मोमोज बनाता था मास्टरमाइंड

पुलिस के अनुसार, मजहर पहले बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के रेस्टोरेंट में काम कर चुका है और वर्तमान में दिल्ली में मोमोज की दुकान पर काम कर रहा था। खाली समय में वह सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम फैलाने का काम करता था। कोतवाली प्रभारी सुरेश चन्द्र गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन ये भी पढ़ें  मेरठ: गैस किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग के खिलाफ 'आप' का हल्लाबोल, एडीएम सिटी के आश्वासन पर टूटा अनशन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube  https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin

https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

Views: 53

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

बिजेंद्र सैनी | रिपोर्टर Picture

बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।

वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के थाना फेस-3 क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ धर्म छिपाकर दोस्ती करने, बलात्कार और...
Breaking News  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में लव जिहाद के मामले में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और विवेचक निलंबित, डीसीपी और एसीपी से भी मांगा जवाब

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

मुजफ्फरनगर । गुर्जर समाज की 'दिवड़ा खाप' की एक अहम पंचायत छपार क्षेत्र के रेत्ता नगला गांव में कैल बाबा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
गुर्जर समाज की खाप पंचायत का बड़ा फैसला: कुरीतियों के खिलाफ जंग, गांवों में निकलेंगी नशाखोरी विरोधी रैलियां

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

मुजफ्फरनगर। जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने 'बिंदल ग्रुप' (मेसर्स बिंदल्स पेपर्स मिल्स लिमिटेड) और उनके निदेशकों के आवास व संस्थानों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  बिजनौर 
मुज़फ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग का महा-अभियान: 18 करोड़ की नगदी-जेवर बरामद, 171 करोड़ की टैक्स कटौती पर गहराया शक

सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

सहारनपुर (बेहट)। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ शाकंभरी देवी के आगामी मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए जिला...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: माँ शाकंभरी देवी मेले की तैयारियां तेज; जिलाधिकारी और एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा और स्वच्छता पर दिए सख्त निर्देश

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

लखनऊ (UPPCL)। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने बिजली चोरी और अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ एक बड़ा अभियान...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटर यूजर्स सावधान, बिना रिचार्ज बिजली जलाई तो होगी FIR, 2.1 लाख घर रडार पर

जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

बागपत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयन्त चौधरी ने गुरुवार को बागपत में चौधरी अजीत सिंह...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
जयन्त चौधरी ने बागपत में एआई आधारित अपैरल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया उद्घाटन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव