मुजफ्फरनगर: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार
मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में चाइनीज मांझे की वजह से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत का मामला सामने आया है। चरथावल ब्लॉक क्षेत्र के सिंगलपुर गांव में रविवार को चाइनीज मांझे में उलझने से एक मोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पशु प्रेमियों द्वारा उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, मोर की गर्दन पर गहरे घाव थे। चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम के बाद पुष्टि की कि अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हुई। इसके बाद जिला प्रशासन, वन विभाग और पशु प्रेमियों की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ मोर का अंतिम संस्कार किया गया। गड्ढा खोदकर उसे विधिवत जमीन में दफनाया गया।
पशु प्रेमी सन्नी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव में एक मोर ऊंचाई से पतंग के चाइनीज मांझे में उलझ गया है। मांझे के कारण उसके पंखों, पैरों और गर्दन में चोट आई, जिससे वह नीचे गिर गया। उन्होंने बताया कि मोर को बचाने के हरसंभव प्रयास किए गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने आमजन से चाइनीज मांझे का प्रयोग न करने की अपील की।
जिला पशु चिकित्सा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोर की गर्दन पर कट का निशान और हड्डी में चोट पाई गई है। प्रथम दृष्टया यह मामला चाइनीज मांझे में उलझने से हुई दुर्घटना का प्रतीत होता है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोप, दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ एसएसपी से शिकायतइस घटना के बाद क्षेत्र में चाइनीज मांझे के प्रयोग को लेकर रोष है और लोग इस पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां