परियोजनाओं में देरी पर अब 'दोहरी गाज': ठेकेदारों संग जिम्मेदार अफसर भी नपेंगे, केशव प्रसाद मौर्य के सख्त निर्देश

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विकास परियोजनाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि किसी परियोजना में देरी पाई जाती है तो केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि उससे जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का 15 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण किया जाए। उप मुख्यमंत्री द्वारा 7 जनवरी को ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन शुरू हो गया है। इसी क्रम में विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यय की विस्तृत स्थिति प्रस्तुत की।

बैठक में अवगत कराया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के लिए कुल 709.88 करोड़ का बजट प्रावधान है, जिसमें 35 लाख पूंजीगत मद तथा 709.53 करोड़ राजस्व मद के अंतर्गत हैं। राजस्व मद में विभागीय मांग के सापेक्ष शासन द्वारा 431.03 करोड़ की स्वीकृति दी गई है, जो कुल बजट का 60.74 प्रतिशत है। स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष विभागाध्यक्ष द्वारा 301.13 करोड़ का आवंटन किया गया, जिसमें से 7 जनवरी तक 215.19 करोड़ रुपए (लगभग 49.92 प्रतिशत) का व्यय किया जा चुका है। डिप्टी सीएम ने व्यय की गति तेज करने और स्वीकृत धनराशि का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बचत धनराशि का उपयोग जनहितकारी कार्यों में किया जाएगा।

मथुरा में आधी रात सड़क पर उपद्रव: युवक ने बाइक और कारों पर पत्थर फेंके, बस ने कुचला; VIDEO वायरल ये भी पढ़ें  मथुरा में आधी रात सड़क पर उपद्रव: युवक ने बाइक और कारों पर पत्थर फेंके, बस ने कुचला; VIDEO वायरल

बैठक में बताया गया कि कार्यालय व्यय मद की बचत से 2.30 करोड़ रुपए का पुनर्विनियोग ई-ऑफिस संचालन के लिए प्रस्तावित है, जिस पर शासन स्तर पर आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग से परामर्शानुसार कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इसके अतिरिक्त, निदेशालय में ई-ऑफिस के अंतर्गत अभिलेखों एवं पत्रावलियों के डिजिटलीकरण के लिए 2.07 करोड़ रुपए तथा वेतन मद की बचत से 405 लाख रुपएके पुनर्विनियोग के प्रस्ताव को वित्त विभाग से अनुमोदन प्राप्त हो चुका है। केशव प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि विकास से जुड़े कार्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इनमें किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयसीमा के कड़े पालन के निर्देश दिए।

विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज ये भी पढ़ें  विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज

समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। इसके तहत मानक के अनुरूप कार्य न करने या अनावश्यक देरी करने वाले ठेकेदारों को चिह्नित कर ब्लैकलिस्ट किया जाए। अगले 15 दिनों के भीतर सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। सभी परियोजनाएं वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले हर हाल में पूर्ण की जाएं। परियोजना में देरी की स्थिति में ठेकेदारों के साथ-साथ जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि टेंडर प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक की समस्त जानकारी अब पोर्टल पर सार्वजनिक की जाए तथा शिकायतों के निस्तारण और विभागीय कार्यप्रणाली की रियल टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। 

बागपत: निवाड़ा गांव के सैकड़ों लोग मतदान से हुए वंचित ये भी पढ़ें  बागपत: निवाड़ा गांव के सैकड़ों लोग मतदान से हुए वंचित

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के मन में व्याप्त तनाव और घबराहट को दूर करने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

खेल डेस्क: क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े रोमांच यानी भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले पर एक बार...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय 
टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर): कस्बे के बड़ौत रोड स्थित करण फार्म हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट को...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक

हवन की समाप्ति के बाद अचानक अग्नि का प्रज्वलित होना: दैवीय चमत्कार या शुभ संकेत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

सनातन धर्म में हवन और यज्ञ को शुद्धिकरण का सबसे बड़ा माध्यम माना गया है। अक्सर घरों में सुख-शांति, समृद्धि...
Breaking News  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
हवन की समाप्ति के बाद अचानक अग्नि का प्रज्वलित होना: दैवीय चमत्कार या शुभ संकेत ? जानिए क्या कहता है शास्त्र

उत्तर प्रदेश

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सोमवार को ब्लॉक जोया कार्यालय, नगर पंचायत डिडौली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स का महा-निरीक्षण: गंदगी और सुस्ती देख भड़कीं जिलाधिकारी, अधिकारियों में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय