विधानसभा के सामने प्रदर्शन पर लखनऊ पुलिस का बड़ा एक्शन: सुहेलदेव आर्मी प्रमुख योगेश पासी समेत 100 पर मुकदमा दर्ज

On

लखनऊ। 7 फरवरी को विधानसभा परिसर के सामने UGC नियमों में संशोधन के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करना सुहेलदेव आर्मी और मार्शल समाज संगठन के कार्यकर्ताओं को भारी पड़ा। पुलिस ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी समेत करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन निषेधाज्ञा और वीवीआईपी सुरक्षा नियमों का उल्लंघन था।

पुलिस के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे कार्यकर्ता झंडा, पोस्टर और बैनर लेकर विधानसभा गेट नंबर 01, 02 और 03 के पास एकत्र हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी के नेतृत्व में ये लोग अर्द्धचंद्राकार द्वार के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें ये भी पढ़ें  CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

इस दौरान विधानसभा लोकभवन पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू थी और यह क्षेत्र वीवीआईपी सुरक्षा क्षेत्र घोषित था। बावजूद इसके प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन्स में SSP सतपाल अंतिल ने विधि-विधान से कराया होलिका दहन

प्रदर्शन के कारण मुख्य मार्ग बाधित हो गया, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं, व्यापारियों और सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वालों को परेशानी हुई। अफरा-तफरी की स्थिति के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

मुजफ्फरनगर में छात्र पर फायरिंग करने वाला तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस मुठभेड़ में घायल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में छात्र पर फायरिंग करने वाला तीसरा बदमाश जॉनी पुलिस मुठभेड़ में घायल

चौकी प्रभारी सचिवालय उप निरीक्षक बागेश शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को नियमों के बारे में समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ ने पुलिस की बात नहीं मानी। स्थिति को देखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े।

पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी समेत 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 189(2), 191(2), 285, 352 और 223 के तहत एफआईआर दर्ज की है। यह मुकदमा हजरतगंज थाने में पंजीकृत किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा जैसे संवेदनशील और वीवीआईपी सुरक्षा क्षेत्र में किसी भी तरह के प्रदर्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Views: 48

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में होली के दौरान हुड़दंग और मारपीट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक बड़े अध्याय का अंत हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में 'नीतीश युग' का समापन: मुख्यमंत्री ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

आज के समय में होम गार्डनिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी छत बालकनी और छोटे से...
कृषि 
गर्मियों में घर पर उगाएं ये सब्जियां करेला लौकी तोरी और भिंडी सही तरीके से लगाएं और पाएं भरपूर पैदावार

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

उत्तर प्रदेश

देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

देवबंद (सहारनपुर)।श्री त्रिपुर  मां बाला सुंदरी देवी शक्तिपीठ  के निकट बाबूपुर नगली मार्ग  पर  एक मकान में हुई प्रतिबंधित...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद: प्रतिबंधित पशु कटान के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज, पांच अज्ञात भी शामिल

मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

मेरठ। जनपद के कंकरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोविंदपुरी निवासी एक मां अपने 24 वर्षीय बेटे की बरामदगी के...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में लापता बेटे की तलाश में एसएसपी दफ्तर पहुँची बेबस मां: हत्या की जताई आशंका

जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

मेरठ में इस बार होली के मौके पर पुलिस का एक अलग ही रंग देखने को मिला। यहां के SSP...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
जब SSP उतरे सड़कों पर… मेरठ में अविनाश पांडेय की ‘पुलिसिया होली’ बनी चर्चा का विषय

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश