मथुरा में आधी रात सड़क पर उपद्रव: युवक ने बाइक और कारों पर पत्थर फेंके, बस ने कुचला; VIDEO वायरल

On

मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक के सड़क पर उत्पात मचाने से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने सबसे पहले एक बाइक सवार पर पत्थर फेंके, जिससे वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद युवक ने कारों को निशाना बनाया और कई वाहनों की हेडलाइट और शीशे तोड़ दिए।

आसपास के लोगों ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें युवक हाथ में ईंट-पत्थर लेकर सड़क पर उत्पात मचाते और लोगों को डराते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वह तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस के सामने अचानक आ गया। बस चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन बस युवक से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें  मथुराः यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर ने खड़ी बस को मारी टक्कर, 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में उसकी पहचान आगरा निवासी महेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह शराब के नशे में था और मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  बसपा का लक्ष्य मिशन-2007 की तर्ज पर मिशन-2027 को साकार करना: बसपा सुप्रीमो मायावती

पुलिस यह भी जांच रही है कि युवक मथुरा कैसे पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और स्थानीय लोगों में चिंता और सनसनी फैल गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सड़क पर उपद्रव करने वाले युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में डिप्टी सीएम का बड़ा ऐलान: ‘घूसखोर पंडत’ वेबसीरीज OTT से हटेगी, ब्राह्मण समाज की भावनाओं का होगा सम्मान

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रसूखदार आईपीएस अफसरों ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी अचल संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

   कुआलालंपुर । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार को कुआलालंपुर में द्विपक्षीय मुलाकातों...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
सुरक्षा सहयोग से द्विपक्षीय भुगतान संबंधों तक, भारत और मलेशिया ने छह प्रमुख समझौतों पर लगाई मुहर

अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने रविवार को मुंबई में कहा कि अब भारत को तोड़ने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
अब भारत को तोड़ने वाले टूट जाएंगे, यह 1947 का भारत नहीं है..भारत को तोड़ने वाली ताकतें अब खुद टूट जाएंगी: डॉ. मोहन भागवत

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

उत्तर प्रदेश

UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रसूखदार आईपीएस अफसरों ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी अचल संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बेखौफ युवकों द्वारा मौत से खिलवाड़ करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

सर्वाधिक लोकप्रिय