मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
मुजफ्फरनगर/बुढ़ाना। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने स्कूल जाने वाली नाबालिग छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले एक दरिंदे को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी न केवल छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था, बल्कि उनके सामने अश्लील हरकतें भी करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला:
बुढ़ाना कस्बे में एक दुकान पर ट्रैक्टर मिस्त्री का काम करने वाले सरफराज उर्फ मोनू पर आरोप है कि वह अपनी दुकान के पास स्थित एक निजी स्कूल की छात्राओं को आते-जाते समय परेशान करता था। हद तो तब हो गई जब उसने छात्राओं के सामने अपनी पेंट उतारकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। डरी-सहमी छात्राओं ने जब घर जाकर आपबीती सुनाई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें मध्य पूर्व संकट से चमका सोना: लगातार पांचवें दिन कीमतों में उछाल, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भाव5 किलो गांजे के साथ गिरफ्तारी:
ये भी पढ़ें दिल्ली: खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंगसीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम पुलिस बल कांधला मार्ग पर चेकिंग कर रहा था, तभी मुखबिर की सूचना पर विज्ञाना की ओर जा रहे संदिग्ध सरफराज को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या वह नशे के कारोबार में भी लिप्त था। आरोपी को जेल भेज दिया गया है और उसके पुराने आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां