मुजफ्फरनगर: ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में गवाई जमीन, फिर बन गया साइबर ठग; 30 लाख की ठगी में 'विजय' गिरफ्तार

'प्रतिबिंब' पोर्टल की मदद से साइबर थाना पुलिस ने सावटू निवासी आरोपी को दबोचा, मां और भाई के खातों का करता था इस्तेमाल

मुजफ्फरनगर। ऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक युवक को न सिर्फ कर्जदार बनाया, बल्कि उसे करोड़ों की ठगी करने वाला शातिर साइबर अपराधी भी बना दिया। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने रविवार को एक ऐसे ही शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसने फर्जी कॉल और यूपीआई के माध्यम से करीब 30 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। आरोपी के पास से ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग से अपराध तक का सफर:

सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत ये भी पढ़ें  सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

गिरफ्तार आरोपी विजय कुमार, निवासी ग्राम सावटू (थाना भोराकलां) ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। विजय ने बताया कि वह लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग में लिप्त था, जिसमें उसे करीब 5 लाख रुपये का बड़ा नुकसान हुआ। इस घाटे को पूरा करने के लिए उसे अपनी 2 बीघा जमीन बेचनी पड़ी। जमीन वापस खरीदने की लालसा में वह साइबर अपराधियों के संपर्क में आया और टेलीग्राम व फर्जी कॉल्स के जरिए ठगी का काला धंधा शुरू कर दिया।

CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें ये भी पढ़ें  CM योगी का सख्त निर्देश: भू-माफिया और दबंगों पर होगी कड़ी कार्रवाई, जमीन कब्जाने वाले न बचें

कैसे खुला राज:

ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र ये भी पढ़ें  ईरान तनाव: विदेशों में फंसे नागरिकों की मदद के लिए कलेक्ट्रेट में बना आपातकालीन संचालन केंद्र

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में साइबर सेल गृह मंत्रालय के 'प्रतिबिंब' पोर्टल पर मिल रही शिकायतों की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि ठगी में प्रयुक्त नंबर और खाते मुजफ्फरनगर से संचालित हो रहे हैं। एसपी अपराध इंदु सिद्धार्थ और थाना प्रभारी सुल्तान सिंह की टीम ने जाल बिछाकर विजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी इतना शातिर है कि खुद के खाते फ्रीज होने के बाद वह अपनी मां और भाई के बैंक खातों का उपयोग ठगी की रकम मंगाने के लिए करने लगा था।

करोड़ों की ठगी की आशंका:

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल और बैंक खातों पर अब तक देशभर से 1 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पिछले दो महीनों में ही उसके खातों में 30 लाख रुपये का लेनदेन मिला है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और टेलीग्राम संपर्कों की तलाश कर रही है। आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Views: 668

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

कुलदीप त्यागी | जिला प्रभारी Picture

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी-इजरायली हमले के कारण ईरान...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जयपुर। राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार को कोर्ट परिसर में बम की धमकी मिलने से अचानक अफरा-तफरी मच गई। जानकारी...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
 राजस्थान के बीकानेर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने कॉम्प्लेक्स कराया खाली

जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?

नई दिल्ली। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग अक्सर खाने-पीने और एक्सरसाइज के लिए समय नहीं निकाल पाते। ऐसी...
हेल्थ 
जानिए क्यों है वज्रासन एकमात्र ऐसा आसन जिसे खाने के बाद किया जा सकता है?

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

उत्तर प्रदेश

जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में अंबेडकर के मुंह पर लगे कालिख को जिलाधिकारी ने स्वयं साफ किया

मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

मुरादाबाद। जिले की पुलिस लाइन में होली का पर्व पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था में...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस लाइन में रंगों की धूम, जवानों संग अधिकारियों ने खेली होली, एसएसपी ने सिलेंडर से उड़ाया गुलाल

रिश्तों का कत्ल: मेरठ के हस्तिनापुर में भतीजे ने चाची को बेडरूम में घुसकर मारी गोली

मेरठ। जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
रिश्तों का कत्ल: मेरठ के हस्तिनापुर में भतीजे ने चाची को बेडरूम में घुसकर मारी गोली

यूजीसी के विरोध में संतों की पदयात्रा मेरठ पहुँची: गृहयुद्ध की दी चेतावनी

   मेरठ।  केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित 'यूजीसी' कानून के विरोध में संतों की पदयात्रा अपने चौथे दिन मेरठ के दौराला सनातन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
यूजीसी के विरोध में संतों की पदयात्रा मेरठ पहुँची: गृहयुद्ध की दी चेतावनी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश