अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाना और उन्हें दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसएसपी
हैड मोहर्रिर, पैरोकारों और कोर्ट पैरोकारों के साथ की समीक्षा बैठक; माल निस्तारण और 'ऑपरेशन कनविक्शन' के दिए कड़े निर्देश
मुजफ्फरनगर: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों को उनके किए की सजा दिलाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन के बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों को दंडित कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
'ऑपरेशन कनविक्शन' की सफलता पर जोर देते हुए एसएसपी ने पैरोकारों को निर्देश दिए कि अभियोजन विभाग से बेहतर तालमेल स्थापित करें। गवाहों की समय पर उपस्थिति और मजबूत साक्ष्य प्रस्तुतिकरण के जरिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जाए ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके। इस दौरान लंबित और पुराने मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां