कोतवाली रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन,सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड में कोतवाली रुड़की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के एक सनसनीखेज मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई एसएसपी हरिद्वार के सख्त निर्देशों के बाद गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 फरवरी को पीड़िता द्वारा कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मेहरबान पुत्र मकसूद ने पीड़िता को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिसके बाद उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। वहीं, उसके साथी दानिश पुत्र सुक्का एवं अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील द्वारा इस कृत्य का अश्लील वीडियो बनाए जाने का गंभीर आरोप भी लगाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुड़की में मुकदमा पंजीकृत किया गया। एसएसपी हरिद्वार ने घटना को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने गहन छानबीन एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मेहरबान पुत्र मकसूद, निवासी ग्राम जौरासी अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील, निवासी जौरासी को उनके ठिकानों से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां