मुज़फ्फरनगर में नीली-लाल बत्ती वाली कार से कुचलने की कोशिश, चुनावी रंजिश में खूनी खेल, युवक पर जानलेवा हमले का आरोप

नन्हेड़ी गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर बवाल; मारपीट और पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल

मोरना: भोपा थाना क्षेत्र के गांव नन्हेड़ी में पंचायत चुनाव की पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित फिरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम जब वह अपने घर के बाहर बाइक खड़ी कर दरवाजा खोल रहा था, तभी गांव का ही एक व्यक्ति अपनी स्विफ्ट कार को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए वहां पहुंचा। आरोप है कि कार पर अवैध रूप से हूटर और नीली-लाल बत्ती लगी हुई थी। आरोपी ने फिरोज को जानबूझकर कुचलने का प्रयास किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत ये भी पढ़ें  सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

जब फिरोज ने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे, सरिया और अपने पालतू कुत्ते को लेकर फिरोज के घर में घुस आया। शोर मचने पर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए तो हमलावर अपनी लाइसेंसी पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। जाते समय आरोपियों ने धमकी दी कि यदि उसने आगामी पंचायत चुनाव लड़ा, तो उसे गोली मार दी जाएगी। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे ये भी पढ़ें  यूपी को ‘हरित प्रदेश’ बनाने में जुटी प्रदेश सरकार, 9 वर्ष में लगाए गए 242 करोड़ से अधिक पौधे

Views: 128

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने गुरुवार को देश की आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश की पहली डिजिटल जनगणना का आगाज़, अमित शाह ने लॉन्च किए 'प्रगति' और 'विकास' शुभंकर

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म

नई दिल्ली। बैंक में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। रिजर्व बैंक...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
आरबीआई में असिस्टेंट बनने का मौका, 650 पदों पर वैकेंसी, 8 मार्च तक भरें फॉर्म

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा

तेहरान। अमेरिका-इजराइल के हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के उत्तराधिकारी के रूप में उनके...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
खामेनेई का उत्तराधिकारी दूसरे बेटे मोजतबा को बनाने पर सहमति, जल्द होगी घोषणा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

   सहारनपुर से होली के जश्न की एक खास तस्वीर सामने आई है, जहां पुलिस लाइन स्थित महिला थाने में महिला...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में महिला पुलिस की रंगीन होली! महिला थाने में DJ पर झूमीं पुलिसकर्मी

बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना शहर कोतवाली बिजनौर के चांदपुर रोड पर आज सुबह लगभग दस बजे...
उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में कार ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत और पति घायल

सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर (नागल)।  दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते करीब 6 माह पूर्व एक गांव
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी नकुल उर्फ मिर्ची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सहारनपुर (सरसावा)।  सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में बीती देर रात एक बाइक सवार 66 वर्षीय व्यक्ति की सड़क  
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: सरसावा में बाइक की झोटा-बुग्गी से टक्कर, 66 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश