तहसील खतौली में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अधिवक्ताओं का आंदोलन सातवें दिन भी प्रचंड: आर-पार की जंग का ऐलान, लखनऊ कूच की तैयारी

एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट के पेशकारों को हटाने की मांग पर अड़े वकील; जानसठ बार एसोसिएशन के समर्थन से आंदोलन हुआ और भी व्यापक

मुजफ्फरनगर: तहसील खतौली में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कार्यशैली के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को सातवें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहा। एक सप्ताह से जारी निरंतर धरने और नारेबाजी के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस समाधान न निकलने से अधिवक्ताओं में भारी रोष है। सोमवार को बार एसोसिएशन खतौली के बैनर तले वकीलों ने तहसील परिसर में पैदल मार्च निकालकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

अधिवक्ताओं का सीधा आरोप है कि खतौली तहसील कार्यालयों में लंबे समय से भ्रष्ट आचरण हावी है, जिससे आम जनता और वकीलों का काम करना दूभर हो गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन कुमार उपाध्याय ने प्रशासन की चुप्पी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इतने दिनों से चल रहे आंदोलन के बाद भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने संवाद की पहल तक नहीं की है, जो बेहद संवेदनहीन है। महासचिव प्रदीप कुमार एडवोकेट ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट के पेसकारों के पटल में बदलाव नहीं होता, तब तक हड़ताल और प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।

मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर छात्रों के दो गुटों में 'बेल्ट युद्ध', बीच सड़क चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर छात्रों के दो गुटों में 'बेल्ट युद्ध', बीच सड़क चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

आंदोलन को अब लखनऊ तक ले जाने की तैयारी की जा रही है, जहां अधिवक्ता प्रमुख सचिव, कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। इस लड़ाई में जानसठ तहसील बार एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन देते हुए दो दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया है। पूर्व महासचिव सचिन आर्य ने कहा कि सात दिनों से धरना जारी है लेकिन उच्चाधिकारियों का न आना प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाता है। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष जगदीश आर्य, सरदार जितेंद्र सिंह, नवीन उपाध्याय सहित सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।

मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में युवा उद्यमियों के लोन में 'सुस्ती' पर सीडीओ का हंटर; बैंकों को कड़ी फटकार, 18 मार्च तक का अल्टीमेटम

Views: 123

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

शामली। कैराना लोकसभा सीट की सियासत एक बार फिर 'रॉयल बुलेटिन' के डिजिटल मंच पर गरमाने वाली है। 2024 के...
Breaking News  मुख्य समाचार  शामली 
कैराना का 'किंग' कौन ? इकरा हसन का 'जोश' या प्रदीप चौधरी का 'अनुभव'?

मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

मुजफ्फरनगर (जानसठ)। तहसील जानसठ में लंबित मुकदमों के निस्तारण और न्यायिक कार्यों में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: अपराजिता आर्यन होंगी जानसठ की नई उप जिलाधिकारी

रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'अपनों' के बीच घिरे रहने वाले राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 15 साल...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन एक्सक्लूसिव सर्वे: मुजफ्फरनगर की जनता की अदालत में 'फेल' हुए मंत्री जी ! 72 % लोग विकास से असंतुष्ट

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

आगरा। ताजनगरी के पिनाहट क्षेत्र के कुकथरी गांव में गुरुवार रात उस समय मौत का साया मंडराने लगा, जब 'समाधिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 
आगरा में कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप; पूरा गांव खाली कराया गया, 27 लोग अस्पताल में भर्ती

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव