2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य को साकार करने वाला बजट: बुढ़ाना में बोले पूर्व विधायक उमेश मलिक
भाजपा की विधानसभा चौपाल आयोजित; पूर्व विधायक ने बजट को बताया बुनियादी ढांचे और हर वर्ग के उत्थान का आधार
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर): कस्बे के बड़ौत रोड स्थित करण फार्म हाउस में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट को लेकर एक विशाल 'विधानसभा चौपाल' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक उमेश मलिक ने बजट की बारीकियों पर प्रकाश डालते हुए इसे देश के विकास का रोडमैप बताया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उमेश मलिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किया गया यह बजट देश के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेगा और इसमें समाज के हर वर्ग के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है।
चौपाल के संयोजक एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ब्रजपाल सहरावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ यह शानदार बजट पेश किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सड़क, रेलवे और जलमार्गों में भारी निवेश से भविष्य में रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही टेक्नोलॉजी पर विशेष जोर दिए जाने से भारत वैश्विक स्तर पर 'डिजिटल हब' बनकर उभरेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी और धर्मेंद्र तायल ने भी बजट को जन-कल्याणकारी बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम सहसंयोजक सुधीर सैनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष मोनू मलिक, मंडल अध्यक्ष मोनू ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कश्यप, भारत ठाकुर, मुकेश शर्मा, कुलदीप बागड़ी, सहदेव बालियान, तेलूराम कश्यप, पवन वर्मा, संदीप बालियान, डॉ. कुलदीप त्यागी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द कुमार 'पीटीआई' वर्ष 2003 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार के एक मजबूत स्तंभ के रूप में सक्रिय हैं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से आप बुढ़ाना की ज़मीनी समस्याओं, स्थानीय राजनीति और सामाजिक घटनाक्रमों को पूरी निष्पक्षता के साथ जनता और प्रशासन के सामने रख रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर गहरी पकड़ और वर्षों का अटूट अनुभव आपको बुढ़ाना की पत्रकारिता का सबसे विश्वसनीय चेहरा बनाता है। क्षेत्र की खबरों, समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9412842664 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां