खतौली में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, शिनाख्त की कोशिश जारी
रेलवे डीएफसी लाइन पर मालगाड़ी से टकराई बुजुर्ग महिला; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
खतौली: थाना क्षेत्र में सोमवार, 9 फरवरी को एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, खतौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे की डीएफसी (DFC) लाइन पिलर नंबर 986/3 के पास एक लगभग 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला मालगाड़ी की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मालगाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ ही पलों में उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने काफी देर तक महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों में से कोई भी उसे पहचान नहीं सका। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल ने बताया कि मृतक महिला ने नीले रंग की साड़ी और काले रंग की पूरी बाजू वाली जर्सी पहनी हुई है। महिला के दाएं हाथ पर 'ॐ' गुदा हुआ है। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए आसपास के गांवों और थानों में सूचना भेज दी है ताकि शिनाख्त हो सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां