संभल: छेड़खानी के आरोपी को पंचायत ने सरेआम जूते से पिटवाया, VIDEO वायरल
संभल। यूपी के चंदौसी क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी के आरोपी किशोर को पंचायत ने सरेआम जूते से पीटने की सजा सुनाई। पंचों की सहमति से 15 साल की किशोरी ने आरोपी को पांच जूते मारे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
पीड़िता और उसकी मां ने कुढ़फतेहगढ़ थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया। इसके बाद गांव में पंचायत बुलाई गई। करीब चार घंटे तक चली पंचायत में सभी पक्षों की सुनवाई हुई और पंचों ने फैसला सुनाया कि पीड़िता आरोपी को पांच जूते मारेगी।
निर्णय के बाद ग्रामीणों और पंचों की मौजूदगी में किशोरी ने आरोपी को जूते मारे। आरोपी का परिवार इस फैसले का विरोध करता रहा और उन्होंने वीडियो बनाने वाले पर भी आपत्ति जताई।
थाना प्रभारी लोकेंद्र त्यागी ने बताया कि किशोरी और उसकी मां ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। थाने के बाहर पंचायत में क्या हुआ, इसकी पुलिस को जानकारी नहीं है। यदि किसी पक्ष से शिकायत मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने संभल में पंचायत और कानून के दायरे में विवाद को लेकर चर्चा बढ़ा दी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां