मेरठ मण्डल: अटल आवासीय विद्यालय की संचालन समिति की बैठक में प्रवेश परीक्षा और बच्चों के एक्सपोजर विजिट पर चर्चा

मेरठ। श्रमिकों के बच्चों एवं कोविड में अनाथ व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना हेतु पात्र बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय के संचालन एवं अनुश्रवण के लिए गठित मण्डल स्तर की समिति की बैठक आयुक्त मेरठ मण्डल मेरठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की गहन समीक्षा की गयी। उप श्रमायुक्त, गाजियाबाद क्षेत्र अनुराग मिश्रा द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि विद्यालय के बच्चों को प्रत्येक माह एक्सपोजर विजिट करायी जा रही है। जिसमें खुर्जा के सीजीसीआरआई व फन जू ट्वाएज इण्डिया ग्रेटर नोएडा का भ्रमण कराया जा चुका है। इसके साथ ही विभिन्न उत्सवों को धूमधाम से विद्यालय में मनाये जाने के निर्देश दिये गये।


शासन स्तर पर भवन अनुरक्षण हेतु अतिरिक्त निर्माण कार्य आदि के सम्बन्ध में जो प्रस्ताव भेजे गये हैं, उनपर नियमित समन्वय के लिए कहा गया। साथ ही विगत बैठक से लेकर वर्तमान बैठक तक विभिन्न मदों में जो व्यय किया गया उत्सका समिति द्वारा सम्यक विचारोपरान्त अनुमोदन किया गया। फेसेलिटी मैनेजमेण्ट, आई०टी०, फर्नीचर आदि की विडों पर अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया गया। आयुक्त महोदय के स्तर से अटल आवासीय विद्यालय के लिए आगामी सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा में विगत वर्षों से कई गुना अधिक परीक्षाार्थियों को आवेदन पत्र भरवाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अन्तिम तिथि 15.02.2026 तक व्यापक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये।

ये भी पढ़ें  मेरठ: राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक वादों के निस्तारण हेतु प्री-ट्रायल बैठक आयोजित

ताकि मण्डल के अधिकाश पात्र श्रमिकों के बच्चे इस गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का लाभ लेने के लिए समुचित अवसर प्राप्त कर सकें। इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि विगत वर्ष में मेरठ मण्डल में 1036 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसके सापेक्ष वर्तमान में 2978 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिनमें से त्रुटियों को निवारित करते हुए 1267 आवेदन ऑनलाइन फीड किये जा चुके हैं। निर्देश दिये गये कि पात्रता सूची पर सम्बन्धित विकास खण्डों, नगर पालिकाओं से सहयोग लेकर अधिकाधिक आवेदन पत्र 15 फरवरी, 2026 तक करा दिये जायें। ताकि दिनांक 08.03.2026 को होने वाली प्रवेश परीक्षा में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। आयुक्त द्वारा निर्देश दिये गये कि इन बच्चों को प्रधानमंत्री संग्राहलय, नेशनल म्यूजियम, आर्ट गैलरी जैसे स्थानों का भ्रमण कराया जाना तार्किक होगा, जिससे बच्चे देश की कला एवं संस्कृति से भली भांति परिचित हो सकें।

ये भी पढ़ें  मेरठ में RSS के 100 साल: विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को, हनुमान चालीसा और सांस्कृतिक कार्यक्रम

समिति को अवगत कराया गया कि प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालय के प्रत्येक मण्डल से प्रत्येक 02 बच्चे 01 छात्र 01 छात्रा को वर्तमान में डा० एम०के० शन्नुगा सुन्दरम, प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश शासन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में एक्सपोजर विजिट हेतु उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) बैंगलौर ले जाया गया है। बैठक में श्रुत्री, जिलाधिकारी, बुलन्दशहर, निशा, मुख्य विकास अधिकारी, बुलन्दशहर, श्रीमती राजेश मिश्रा, उप श्रमायुक्त मेरठ सहित कई अधिकारियों व अन्य सदस्यों द्वारा भाग लिया गया।

ये भी पढ़ें  सहारनपुर में चला 'जेसीबी' का पंजा: नाला सफाई अभियान में बाधक बने दो दर्जन पक्के थले ध्वस्त, अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

नवीनतम

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के बेटे जयंत शाही का दुखद निधन हो गया। बताया जा...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अपर महाधिवक्ता विनोद शाही के पुत्र जयंत शाही का दुखद निधन, दिल्ली में हुआ था लिवर ट्रांसप्लांट

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

बागपत: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मोहम्मद अरशद बनाम उत्तर प्रदेश राज्य मामले में बागपत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश

सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुज़फ़्फ़रनगर/Muzaffarnagar: (रॉयल बुलेटिन ब्यूरो)। नया साल उत्तर प्रदेश के लाखों वाहन स्वामियों के लिए किसी बड़े झटके से कम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  लखनऊ 
सावधान ! मुज़फ़्फ़रनगर में अब गाड़ियों की होगी अब 'मशीनी परीक्षा' शुरू, किरतपुर दौड़ेंगे वाहन स्वामी; जानें नया कानून

मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

   मुजफ्फरनगर। जनपद के वीआईपी इलाके नई मंडी के गौशाला रोड पर बुधवार को नैतिकता और कानून की धज्जियां उड़ती देख...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कैफे की आड़ में 'केबिन कल्चर' का गंदा खेल, रंगरलियां मनाते जोड़ों पर भीड़ का टूटा कहर

उत्तर प्रदेश

UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के रसूखदार आईपीएस अफसरों ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को अपनी अचल संपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं

यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

      कासगंज | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की जनसुनवाई को जनता की आख़िरी उम्मीद बताया जाता है, लेकिन कासगंज से सामने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में सीएम जनसुनवाई का सच: कासगंज में न्याय नहीं, पुलिसिया दहशत, BJP नेता को गिरेबां पकड़ घसीटा गया

शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

बागपत/खेकड़ा। बागपत के रटौल कस्बे में रविवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
शादी के 5 महीने बाद 'मौत का फंदा': बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मां ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बेखौफ युवकों द्वारा मौत से खिलवाड़ करने का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बागपत 
नेशनल हाईवे पर 'यमराज' को चुनौती: बागपत में ट्रैक्टर और गाड़ियों के साथ खूनी स्टंट, 30 मिनट तक मचाया भारी तांडव