मेरठ रेलवे स्टेशन का नया स्वरूप: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की झलक मिलेगी
मेरठ। मेरठ रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलेगा। मेरठ रेलवे स्टेशन पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और देश के गौरवशाली विरासत की झलक देखने को मिलेगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मेरठ का इतिहास 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ा है। देश के इस गौरवशाली विरासत को ध्यान में रखकर मेरठ रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाएगां
स्टेशन डिजाइन में स्वतंत्रता आंदोलन की झलक
मेरठ रेलवे स्टेशन के निर्माण के पहले चरण में जो डिज़ाइन तैयार किया है वो मेरठ के ऐतिहासिक महत्व एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े पहलुओं की झलक दिखलाएगा। रेल मंत्री ने सदन को जानकारी दी कि इसी उद्देश्य से उन्होंने मेरठ निवासी राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी से आग्रह किया कि वे मेरठ के वरिष्ठ नागरिकों और समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विचार-विमर्श कर डिज़ाइन को तैयार करवाएं। जिसमें मेरठ रेलवे स्टेशन पर 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन की झलक दिखाई दे। उन्होंने सांसद डॉक्टर वाजपेयी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सभी वर्गों को साथ जोड़कर एक नया और आधुनिक डिज़ाइन तैयार करवाया है। जो कि मेरठ के इतिहास को देखते हुए सबसे अच्छा कहा जा सकता है। मेरठ रेलवे स्टेशन पर इसका कार्य शुरू किया गया है। रेल मंत्री ने जानकारी दी कि स्टेशन का पुनर्निर्माण रेल यातायात के बीच ही किया जा रहा है। उन्होंने जर्मनी के बर्लिन शहर में पुनर्निर्माण कार्यों में 8–10 वर्ष तक का समय लगाने के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए काम कहीं अधिक गति से जारी है। भरोसा दिलाया कि मेरठ स्टेशन का नया स्वरूप आने वाले 100 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां