मेरठ: कृष्णपुरी प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन, बच्चों को डिजिटल शिक्षा से मिलेगा लाभ
मेरठ। जिलाधिकारी डॉ० वीके सिंह ने प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी, नगर क्षेत्र मेरठ में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा-05 के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी शैक्षणिक एवं सामान्य ज्ञान संबंधी जानकारी का अवलोकन किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर देकर अपनी समझ और तैयारी का अच्छा प्रदर्शन किया, जिस पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें चॉकलेट एवं टॉफी वितरित की।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड के माध्यम से बच्चों से गणित के प्रश्न भी हल कराए तथा तकनीक आधारित शिक्षण पद्धति को सीखने के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों की सीखने की क्षमता और रुचि दोनों में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास हेतु उन्हें दिल्ली स्थित चिड़िया घर का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी, प्रधानाध्यापक विनीत गुप्ता सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां