मेरठ में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति हिरासत में
मेरठ | उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद अंतर्गत थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के शौकीन गार्डन में एक गर्भवती महिला की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है, जिसकी शादी शौकीन गार्डन निवासी समीर के साथ हुई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में ले लिया है।
घर खर्च को लेकर चल रहा था विवाद
मायके पक्ष का हंगामा और आरोप
मृतका नेहा मेरठ के ही थाना जानी क्षेत्र के बिलोचपुर गांव की रहने वाली थी। नेहा की एक साल की बेटी है और वह पांच माह की गर्भवती थी। जैसे ही उसकी मौत की खबर मायके वालों को मिली, वे मौके पर पहुंच गए और चीख-पुकार मच गई। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या है। परिजनों के आक्रोश को देखते हुए एएसपी बजरंग प्रसाद और थाना प्रभारी अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। एएसपी ने बताया कि गर्भवती महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, आरोपी पति समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां