मेरठ: रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के तहत जिला संचालन समिति की बैठक में 22 प्रकरणों की समीक्षा
मेरठ। उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योजना के अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुल 22 प्रकरणों पर विचार विमर्श किया गया। जिनमें से 14 प्रकरणों में FIR charge sheet, मेडिकल रिपोर्ट व एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर निस्तारित किया गया। 08 प्रकरणों में एफएसएल रिपोर्ट, आरोप- पत्र प्राप्त न होने के कारण अग्रिम बैठक हेतु लम्बित रखा गया है।
इसके अतिरिक्त 32 अन्य प्रकरणों में शीघ्र एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए निदेशक विधि विज्ञान प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश निवाडी से पत्राचार कर वह व्यक्तिगत रूप से संपर्क एफएसएल रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए कहा गया। इसी के साथ उक्त प्रकरणों को अगली बैठक में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी के साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक अभियोजन अधिकारी, नोडल मेडिकल ऑफिसर्स डॉ० सना , डॉ रजत एसीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी व महिला कल्याण विभाग एवं महिला सम्मान प्रकोष्ठ पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां