मेरठ में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण, कुख्यात बदमाश ले गया, मच गया हड़कंप
मेरठ। मेरठ में शादी से चंद घंटे पहले महिला सिपाही को अगवा कर लिया गया। इससे पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। महिला सिपाही के घर पर शादी की तैयारी पूरी हो गई थी और शनिवार को उसकी बारात आनी थी। शादी से चंद घंटे पहले ही महिला सिपाही अगवा हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सिपाही को कुख्यात बदमाश अंकित ढिकोली अगवा कर ले गया है। महिला सिपाही की तलाश में पुलिस की कई टीमे और एसओजी को लगाया गया है। अभी तक महिला सिपाही का कुछ पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद से महिला सिपाही के परिजनों में खौफ है और वो कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। दूसरी तरफ पुलिस अधिकारी भी इस मामले में खामोश हैं। यह भी कहा जा रहा है कि महिला सिपाही खुद ही अंकित ढिकोली के साथ गई है।
मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शादी से कुछ घंटे पहले महिला सिपाही का अपहरण कर लिया गया। अगवा करने का आरोप मेरठ के ही मवाना क्षेत्र के गांव ढिकोली निवासी बदमाश अंकित पर है। एसएसपी ने महिला सिपाही की बरामदगी के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया है, साथ ही एसटीएफ को भी लगाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अकबरपुर सादात में महिला सिपाही की शादी की तैयारी चल रही थी। शनिवार की शाम को उसकी बरात आनी थी। बरात आने से कुछ घंटे पहले अंकित ढिकोली दुल्हन को अगवा कर ले गया। घटना से गांव में और परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला सिपाही के परिजनों ने थाना पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है।
पीड़ित परिवार की शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए महिला सिपाही को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया है। इसी के साथ एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को महिला सिपाही की बरामदगी के लिए लगाया है।
ग्रामीणों के अनुसार महिला सिपाही की बरात मेरठ के ढिकोली गांव से आनी थी। महिला सिपाही का दूल्हा भी मुजफ्फरनगर के थाने में महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल के रूप में तैनात है। महिला 2020 बैच की कांस्टेबल है। महिला सिपाही के अगवा होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां