मेरठ के सरधना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस: 62 शिकायतें प्राप्त, 4 का मौके पर निस्तारण, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
मेरठ। तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह ने तहसील दिवस में अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 62 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 04 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
तहसील सरधना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह ने कहा कि आमजन की शिकायतों का निस्तारण प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों में चकरोड पर अवैध कब्जा हटवाने, भूमि की पैमाईश कराने, पेंशन की मांग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग, चकंबदी सहित विभिन्न विभागों से संबंधित 62 शिकायती/प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिनमें से 4 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया तथा शेष के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये।
इसके बाद जिलाधिकारी ने तहसील सरधना के विभिन्न पटलों, तहसीलदार कोर्ट, नायब तहसीलदार कोर्ट, सी0आर0ए0 सैक्शन, आरके सैक्शन, अभिलेखागार कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पटलों पर जाकर रजिस्टर व पत्रावलियो का अवलोकन किया व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने तहसील परिसर में साफ-सफाई, जनसुविधाएं, राजस्व न्यायालयो में मामलो का निस्तारण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, एसपी देहात अभिजीत कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, सीएमओ डा0 अशोक कटारिया, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, तहसील के अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां