मेरठ में रमजान 2026 की तैयारियां शुरू, 29वां रोजा होगा सबसे लंबा
मेरठ। रमजान 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मस्जिदों में पुताई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। रमजान का चांद दिखते ही तरावीह की नमाज होगी इसके बाद रोजा रखना शुरू हो जाएगा। मौलाना शाहीद जमाली चतुर्वेदी ने बताया कि
रमजान के महीने में इस बार 29वां रोजा सबसे लंबा होगा। 29 वें रोजा की अवधि 13.33 घंटे की होगी। 17 को चांद नजर आता है, तो पहला रोजा 18 फरवरी को होगा। चार 18 फरवरी को दिखाई दिया तो पहला रोजा 19 फरवरी को रखा जाएगा। इस बार रमजान में पांच जुमे पड़ सकते हैं। 30 रोजा होने पर ईद 21 मार्च को होगी।
उन्होंने बताया कि 18 फरवरी को चांद दिखाई देने पर पहला रोजा सहरी का समय सुबह 5:20 बजे होगा। इफ्तार का वक्त शाम 6:10 का होगा। 29वां रोजा का सहरी का वक्त सुबह 5:01 बजे और इफ्तार शाम 6:30 बजे होगा। बताया कि कुरान की दूसरी आयत सूरह अल बकरा में रोजा के फर्ज और उसकी अहमियत बताई है। रमजान माह इबादत और परहेजगारी का महीना है। जिसमें हर बुरे काम से दूर रहकर नेक काम जैसे सदका-जकात (दान) करना होता है।
चांद दिखने पर तरावीह की नमाज
रमजान का चांद दिखने पर मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू होगी। इसके लिए हाफिजों के नाम तय किए जाएंगे। मेरठ की अधिकांश मस्जिद में पुताई और रंग-रोगन का काम जारी है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

टिप्पणियां