मेरठ में 55 लाख रुपये की नशीली दवाओं का गोदाम पकड़ा, एक गिरफ्तार
मेरठ। मेरठ में 55 लाख रुपये की नशीली प्रतिबंधित दवाओं का गोदाम पकड़ा है। इस मामले में एक ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार किया है। थाना टीपीनगर व ब्रह्मपुरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक गोदाम में अवैध प्रतिबंधित दवाओं के भंडारण की सूचना पर छापेमारी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ही भारी मात्रा में अवैध प्रतिबंधित दवाओं की बरामदगी हुई है। प्रभारी निरीक्षक थाना टीपीनगर व थाना ब्रह्मपुरी पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर में एक गोदाम में अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाओं के भंडारण है।
सूचना पर शेखो पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई। जहां अवैध रूप से नशीली औषधियों का भंडारण एवं संचालन किया जा रहा था। सूचना की पुष्टि हेतु औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार शर्मा को मौके पर बुलाया गया। मौके से ट्रासपोर्टर तुषार गर्ग पुत्र पवन गर्ग निवासी शिव शक्तिनगर सेक्टर-1 माधवपुरम थाना ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में ऐसी औषधियां बरामद की गईं। पकड़ी गई दवाओं का उपयोग नशे के रूप में किया जाता है। पकड़ी गई दवाओं की एमआरपी लगभग 55 लाख रुपये एवं अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां