मेरठ। हज यात्रा पर वाले यात्रियों को कवाङ्गिवेलेन्ट मेनिगोकॉकल मेनिनजाइटिस वैकसीन सिंगल डोज तथा 65 वर्ष से अधिक आयु के हज यात्रियों को सीजनल इन्फलूएन्जा वैक्सीन के साथ ओरल पोलियो वैकसीन की खुराक दी जायेगी तथा वांछित प्रमाण-पत्र निर्गत किये जाने है।
ये जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, मो० रूहेल आज़म ने दी। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया तथा उ०प्र० राज्य हज समिति द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश के अनुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 2026 में उक्त कार्य के लिए हज यात्रियों को उनके द्वारा करायी गयी मेडिकल स्कीनिग एण्ड फिटनेस जांच सर्टिफिकेट की प्रति लेकर टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचना होगा। जिससे कि जांच रिपोर्ट को चिकित्साधिकारी द्वारा भारत सरकार के पोर्टल पर अद्युनान्त किया जा सकें, बिना भारत सरकार के पोर्टल पर अद्युनान्त किये टीकाकरण सम्भव नहीं हो सकेगा। इसलिए जिन हज यात्रियों ने अभी तक अपनी मेडिकल स्कीनिंग व फिटनेस जांच नही करायी है वह तत्काल कराना सुनिश्चित करें तथा जिन हज यात्रियों द्वारा जांच करा ली गयी है वह संबंधित प्रशिक्षण केन्द्र पर रिपोर्ट के साथ पहुँच कर अपना टीकाकरण सुनिश्चित करें।
टिप्पणियां