यूपी में ‘घूसखोर पंडत’ विवाद तेज, ब्राह्मणों का अर्धनग्न प्रदर्शन; अपर्णा बोलीं– ठीक नहीं, शहाबुद्दीन ने बैन की मांग की
कानपुर। मनोज बाजपेयी की आने वाली फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर उत्तर प्रदेश में विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। आगरा में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और शंखनाद कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ब्राह्मण समाज का बार-बार अपमान किया जा रहा है और उनकी सामाजिक व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है।
विवाद पर बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी प्रतिक्रिया दी और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि फिल्म में ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का घृणित प्रयास किया गया है। जातिसूचक और आपत्तिजनक भाषा व चित्रण निंदनीय है और यह सामाजिक ताने-बाने के साथ खिलवाड़ है।
इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ में फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने केंद्र सरकार से मामले में हस्तक्षेप की अपील की थी। इसके बाद सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म को फिल्म का विवादित टाइटल हटाने के निर्देश दिए।
विरोध बढ़ने के बीच फिल्म के निर्देशक नीरज पांडेय ने भी सभी प्लेटफॉर्म से फिल्म का प्रमोशनल मटेरियल हटाने का फैसला लिया। घूसखोर पंडत का निर्देशन नीरज पांडेय और रीतेश शाह कर रहे हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नुसरत भरूच और श्रद्धा दास प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है।
फिल्म का टीजर तीन फरवरी को जारी हुआ था, जिसमें मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित के किरदार में नजर आते हैं, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडत’ के नाम से जाना जाता है। टीजर के अनुसार, दीक्षित एक बदनाम पुलिस अधिकारी हैं, जो 20 साल पहले सब-इंस्पेक्टर के रूप में भर्ती हुए थे और अपने कारनामों के चलते कई बार डिमोट हुए। एक घायल लड़की को बचाने की कोशिश में वह बुरी तरह फंस जाते हैं, जिससे उनकी जिंदगी की दिशा बदल जाती है।
फिल्म को लेकर जारी विरोध ने सियासी और सामाजिक दोनों स्तरों पर बहस को और तेज कर दिया है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां