ग्रेटर नोएडा: इंटरनेशनल शूटर शिवम ठाकुर पर जानलेवा हमला; कार से पीछा कर मारी टक्कर, गोली मारने का आरोप
30 से अधिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी ने लगाया आरोप, पुलिस ने गोली चलने की बात नकारी; वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा
ग्रेटर नोएडा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटर शिवम ठाकुर ने ग्रेटर नोएडा में उन पर जानलेवा हमले का सनसनीखेज आरोप लगाया है। शिवम का कहना है कि बुधवार देर रात बोलेरो सवार हमलावरों ने उनकी कार का पीछा किया, दो बार जोरदार टक्कर मारी और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। हालांकि, नोएडा पुलिस ने कार में टक्कर की बात तो मानी है, लेकिन फायरिंग की घटना से इनकार किया है।
सेक्टर-168 निवासी अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर बुधवार रात करीब 12 बजे अपनी ग्रैंड विटारा कार से कुलेसरा स्थित अपने माता-पिता के घर जा रहे थे। शिवम के अनुसार, कुलेसरा पुश्ते के पास बोलेरो सवार कुछ युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। शक होने पर शिवम ने कार की रफ्तार बढ़ाई, तो हमलावरों ने पीछे से उनकी कार में दो बार टक्कर मारी। शिवम का आरोप है कि इस दौरान उन पर फायरिंग भी की गई। घर के पास पहुँचते ही आरोपी बोलेरो लेकर फरार हो गए।
पुलिस और खिलाड़ी के दावों में अंतर
घटना के बाद शिवम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। मामले में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि कार में टक्कर की पुष्टि हुई है, लेकिन फायरिंग के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि खिलाड़ी द्वारा दी गई लिखित तहरीर में भी फायरिंग का जिक्र नहीं है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
कौन हैं शिवम ठाकुर?
शिवम ठाकुर देश के उभरते हुए अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में अब तक 30 से अधिक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है। ऐसे प्रतिष्ठित खिलाड़ी पर हमले की खबर से खेल जगत और स्थानीय लोगों में रोष है।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पत्रकार रणजीत पांडेय पिछले डेढ़ दशक (15 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। राजनीति विज्ञान में परास्नातक (MA Pol Sc) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा की विशेषज्ञता रखने वाले श्री पांडेय ने अपने लंबे सफर में क्षेत्र की हर जटिल राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से परखा है।
'चैनल वन' और 'पंजाब केसरी' जैसे संस्थानों में कार्य का अनुभव रखने वाले रणजीत पांडेय वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी (गौतमबुद्ध नगर) की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। अपनी सुलझी हुई लेखनी और गहन विश्लेषण के लिए पहचाने जाने वाले रणजीत पांडेय से जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप मोबाइल नंबर 8800472411 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां