मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ में दर्ज हुई FIR: हिबा राना का आरोप- 20 लाख और फ्लैट के लिए ससुर और पति ने किया मानसिक उत्पीड़न, बहन सुमैया के बाद परिवार में दूसरा मामला

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर स्वर्गीय मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना ने अपने पति और ससुराल वालों पर 'तीन तलाक' देने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में लखनऊ के सआदतगंज थाने में पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

13 साल पहले हुआ था निकाह, तब से प्रताड़ना का आरोप

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के नई मंडी में “गुप्ता कैफ़े” सील, पहले पुलिस ने दी थी क्लीन चिट, होटल रोज़ इन की भी हुई सीलिंग !

हिबा राना के अनुसार, उनका निकाह 19 दिसंबर 2013 को करीमगंज निवासी सैय्यद मोहम्मद साकिब (सकीरये हाउस) के साथ सुन्नी रीति-रिवाज से हुआ था। निकाह के समय मुनव्वर राना के परिवार ने अपनी क्षमता के अनुसार सोने-हीरे के जेवरात और 10 लाख रुपये नकद दहेज में दिए थे। हिबा का आरोप है कि ससुराल पहुँचते ही पति साकिब और ससुर हसीब ने फिर से 20 लाख रुपये और एक फ्लैट की मांग शुरू कर दी। परिवार ने बेटी का घर बचाने के लिए कई बार मांगें पूरी भी कीं, लेकिन ससुराल वालों का लालच बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में जेपीएस पब्लिक स्कूल में सीनियर छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, रंगारंग कार्यक्रम हुआ आयोजित

WhatsApp-Image-2026-02-03-1770134564123

ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मेडिकल स्टोर से हरियाणा तक फैला नशीली दवाओं का जाल, कैथल में दो सगे भाई गिरफ्तार

बहन के सामने दिया 'तीन तलाक'

घटना का विवरण देते हुए हिबा ने बताया कि 9 अप्रैल 2025 को उनके पति ने मामूली बात पर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इसी दौरान जब उनकी बहन आर्शिया राना (टीना) उनसे मिलने ससुराल पहुँचीं, तो पति और भी उग्र हो गए। उन्होंने दोनों बहनों के सामने गुस्से में तीन बार 'तलाक, तलाक, तलाक' बोला और हिबा को धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया।

बच्चों को कमरे में किया बंद

हिबा राना ने पुलिस को बताया कि उनके पति ने उनके बेटे सैय्यद फवाज और बेटी हय्याम फातिमा को जबरन एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें साथ ले जाने की अनुमति नहीं दी। पीड़िता ने पुलिस से अपने बच्चों की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।

राणा परिवार में दूसरा मामला और पुलिस की कार्रवाई

हैरानी की बात यह है कि मुनव्वर राना की एक और बेटी और सपा प्रवक्ता सुमैया राना ने भी हाल ही में अपने पति तशामुल अज़ीज़ पर तीन तलाक का केस दर्ज कराया था। अब हिबा के मामले ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। हालांकि, सुमैया राना ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है। सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्या ने बताया कि 'मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम, 2019' और दहेज उत्पीड़न की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

निवेशक सावधान: क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए MCX में पैसा लगा रहे हैं? कहीं भारी पड़ न जाए 'सस्ते' का लालच

पिछले कुछ समय से जिस तरह सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल आया है, उसे देखते हुए...
Breaking News  बिज़नेस 
निवेशक सावधान: क्या आप भी सोना-चांदी खरीदने के लिए MCX में पैसा लगा रहे हैं? कहीं भारी पड़ न जाए 'सस्ते' का लालच

शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

जलालाबाद/शामली। जनपद शामली के विकास और जनसमस्याओं को लेकर मंगलवार को दिल्ली में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिजनौर...
Breaking News  शामली 
शामली के जनप्रतिनिधियों की बड़ी जीत: रेल मंत्री ने तत्काल रुकवाया जलालाबाद अंडरपास का निर्माण, अब बनेगा ओवरब्रिज

शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

शामली। जनपद के थाना आदर्श मंडी क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार देर रात्रि कार सवार बेखौफ बदमाशों...
Breaking News  शामली 
शामली में कार सवार बदमाशों का तांडव: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला मोहल्ला, CCTV में कैद हुई वारदात

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

शामली को मिलेगी बड़ी सौगात: मुंडेट रोड पर बनेगा हाईटेक मॉर्निंग वॉक ट्रैक, चेयरमैन अरविंद संगल ने शुरू कराया काम

शामली। शहर के मॉर्निंग वॉक लवर्स और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों के लिए एक अच्छी खबर है। नगर पालिका...
Breaking News  शामली 
शामली को मिलेगी बड़ी सौगात: मुंडेट रोड पर बनेगा हाईटेक मॉर्निंग वॉक ट्रैक, चेयरमैन अरविंद संगल ने शुरू कराया काम

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

आशा मॉडर्न स्कूल में विदाई समारोह की धूम: कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को नृत्य और संगीत के साथ दी गई 'फेयरवेल'

सहारनपुर। चन्द्रनगर स्थित आशा मॉडर्न स्कूल के प्रांगण में मंगलवार को कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स (कक्षा 12)...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
आशा मॉडर्न स्कूल में विदाई समारोह की धूम: कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को नृत्य और संगीत के साथ दी गई 'फेयरवेल'

श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को उच्च स्तरीय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
श्रमिकों के बच्चों के लिए सुनहरा मौका: 'अटल आवासीय विद्यालय' में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 15 फरवरी तक करें आवेदन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के लाखों युवाओं का इंतजार खत्म करते हुए आरक्षी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का इंतजार खत्म, जून में तीन दिन होगी लिखित परीक्षा, भर्ती बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल

सर्वाधिक लोकप्रिय