शामली सीएचसी में भाजपा नेता का हंगामा: लैब कर्मचारी पर लगा बाहर से टेस्ट कराने के दबाव का आरोप
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री ने सरकारी मशीनरी को बदनाम करने की साजिश बताई, चिकित्सा अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश
शामली। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मंगलवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब भाजपा के एक कद्दावर नेता ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भाजपा नेता का आरोप है कि सीएचसी में सभी सुविधाएं उपलब्ध होने के बावजूद लैब कर्मचारी मरीजों को बाहर से टेस्ट कराने के लिए मजबूर कर रहे हैं, जो सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री आरिफ हवारी ने बताया कि उनकी भाभी का पिछले छह माह से सीएचसी शामली में उपचार चल रहा है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजेंद्र कुमार ने उन्हें खून की जांच (Blood Test) लिख कर दी थी, लेकिन एक सप्ताह से वे जांच के लिए भटक रहे हैं। आरिफ हवारी का गंभीर आरोप है कि लैब कर्मचारी मरीजों को सुबह 8 बजे बुला लेती हैं, लेकिन स्वयं 11 बजे तक भी अपनी सीट पर नहीं पहुंचतीं। जब उन्होंने देरी का विरोध किया, तो कर्मचारी ने उनके साथ और मरीज के साथ अभद्रता की।
बाहर से जांच कराने का बनाया जा रहा दबाव
आरिफ हवारी ने मौके पर हंगामा करते हुए कहा कि सीएचसी में सरकार द्वारा सभी प्रकार की जांच मशीनें और सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गई हैं। इसके बावजूद लैब कर्मचारी मरीजों पर बाहर की प्राइवेट लैब से टेस्ट कराने का दबाव बनाती हैं। उन्होंने इसे एक संगठित गिरोह की तरह कार्य करना बताया और कहा कि कुछ कर्मचारी जानबूझकर सरकार को बदनाम करने की नीयत से मरीजों को परेशान कर रहे हैं। भाजपा नेता ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी दी है।
प्रशासनिक पक्ष: जांच के बाद होगी कार्रवाई
हंगामे की सूचना मिलते ही चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि लैब में जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है और शुरुआती तौर पर कुछ जांचें होना पाया गया है। हालांकि, भाजपा नेता द्वारा लगाए गए अभद्रता और बाहर से टेस्ट कराने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां