बसेड़ा के अखाड़े में पहलवानों ने दिखाया दम: उत्तराखंड के बिलाल ने बघरा के राजा को दी पटकनी, उमड़ा जनसैलाब
रविदास जयंती मेले में आयोजित पांच दिवसीय दंगल का दूसरा दिन रहा रोमांचक; पुरकाजी के यश और गुलशेर ने भी विरोधियों को चटाई धूल
मुज़फ्फरनगर। छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय भव्य मेले और दंगल के दूसरे दिन अखाड़े में दांव-पेंच का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दूर-दराज के जनपदों और पड़ोसी राज्यों से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए जी-जान लगा दी। कुश्ती के इस महाकुंभ को देखने के लिए क्षेत्र के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण बसेड़ा पहुंचे और तालियों की गड़गड़ाहट से पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
मंगलवार को दंगल के मुख्य आकर्षणों में उत्तराखंड के पहलवान बिलाल और बघरा के पहलवान राजा के बीच हुई कुश्ती रही। बेहद कड़े मुकाबले में बिलाल ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए राजा को शिकस्त दी। वहीं, पुरकाजी के यश ने पीरपुरा (उत्तराखंड) के नदीम को रोमांचक मुकाबले में हराकर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। एक अन्य मुकाबले में पुरकाजी के ही गुलशेर ने सरसावा (सहारनपुर) के सुनील को धूल चटाकर अखाड़ा जीत लिया।
कमेटी ने की पहलवानों के लिए विशेष व्यवस्था
रविदास मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित इस वार्षिक दंगल में बाहरी क्षेत्रों से आए पहलवानों के रुकने और खान-पान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि दंगल के समापन पर भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा। दंगल के दौरान अखाड़े के पास सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सुलेमान, रिजवान, फूलसिंह, सौरभ शर्मा, धर्मबीर संजू, सोनू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां