तस्मिया जूनियर हाई स्कूल का 34वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न; मेधावियों पर हुई सम्मान की बारिश

पद्मश्री प्रो. अख्तरुलवासे ने किया साइंस प्रदर्शनी का उद्घाटन, वैज्ञानिक सोच और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा विद्यालय परिसर, मेधावियों को मिले नकद पुरस्कार

मुज़फ्फरनगर। तस्मिया जूनियर हाई स्कूल में विद्यालय का 34वाँ वार्षिक समारोह अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रोफेसर अख्तरुलवासे (पूर्व कुलपति, मौलाना आजाद विश्वविद्यालय) द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट एवं साइंस प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए वैज्ञानिक मॉडलों की मुख्य अतिथि ने जमकर सराहना की।

अतिथियों का सम्मान और वार्षिक पत्रिका 'नूर' का विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. एस. फारूक ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर अख्तरुलवासे को शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पवित्र कुरआन की तिलावत और नात-ए-पाक के बाद विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘नूर’ का विमोचन किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जावेद मजहर ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें शैक्षिक और नैतिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

ये भी पढ़ें  शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभाएं हुईं सम्मानित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान टॉपर छात्र-छात्राओं को ₹1000 का चेक और प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। विशेष

ये भी पढ़ें  गाजियाबाद में मसूरी के डिपार्टमेंटल स्टोर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों का हुआ नुकसान

03mzn09 (1)

ये भी पढ़ें  शामली में दिनदहाड़े कक्षा 12 के छात्र की गोली मारकर हत्या: हमलावर शव घर के बाहर फेंक कर फरार

प्रतिभाओं में स्वर्ण पदक विजेता सैफुल्लाह, नीट सफलता हासिल करने वाले मोहम्मद सुहैल और आविष्कारक मिर्जा अजमत बेग को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय को स्वच्छ श्रेणी में 3-स्टार रेटिंग मिलने पर मैनेजर सैयद ऐजाज अहमद को भी गौरव मिला।

संस्कारों के साथ आधुनिक शिक्षा जरूरी: प्रो. अख्तरुलवासे मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी पाना नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार विकसित करना है। वहीं डॉ. एस. फारूक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में नैतिकता और ईमानदारी की महत्ता बताई। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावक और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

मौ. शाहनवाज | संवाद सहयोगी। Royal Bulletin   Picture

पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

उत्तराखंड के शांत कहे जाने वाले शहर कोटद्वार से पिछले कुछ दिनों में जो तस्वीरें और खबरें सामने आईं, वे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
संपादकीय: कोटद्वार का 'दीपक' और नफरत की आंधी, क्या एक नाम और एक पहचान इतनी भारी पड़ गई कि हम इंसानियत भूल गए ?

कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में कपड़ों की दुकान के नाम 'बाबा' को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक और सामाजिक...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
कोटद्वार: 'बाबा' दुकान विवाद में अब तक क्या हुआ ? राहुल गांधी और भीम आर्मी की एंट्री से गरमाया माहौल

मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मुज़फ्फरनगर। शहर के व्यस्ततम मीनाक्षी चौक स्थित प्रसिद्ध 'फूड एस मूड' (Food As Mood) रेस्टोरेंट के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

पुरकाजी। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने थाना पुरकाजी स्थित 'मिशन शक्ति केंद्र' एवं 'साइबर सेल' का औचक निरीक्षण किया।...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं को योजनाओं से कराया अवगत; एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने परखीं व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश

मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मेरठ। मेरठ के दिल कहे जाने वाले शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के लिए सोमवार की सुबह किसी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सपनों पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा, व्यापारी मायूस, अब सिर्फ चमत्कार का सहारा

मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आ रही है। देश के मशहूर शायर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा को पति ने दिया 'तीन तलाक', दहेज के लिए मारपीट कर बच्चों संग घर से निकाला

वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

मुजफ्फरनगर/मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में आज, 4 फरवरी की सुबह कुहासे की चादर में लिपटी हुई है। मौसम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
वेस्ट यूपी और दिल्ली-NCR में 'कोहरे का कोहराम': मुजफ्फरनगर-मेरठ में विजिबिलिटी जीरो, 4 फरवरी को कड़ाके की ठंड का 'येलो अलर्ट'

सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सहारनपुर। जनपद की थाना सदर बाजार पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिल्ली रोड स्थित मशहूर डायमंड शोरूम 'कैरटलेन'...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के 'कैरटलेन' शोरूम में करोड़ों की चोरी का महा-खुलासा: 5 गिरफ्तार, 3 करोड़ के हीरे-सोने के जेवरात बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय