मुज़फ्फरनगर में कंपनी पर प्रदूषण बोर्ड का कड़ा प्रहार; वायु प्रदूषण नियमों की अवहेलना पर हुई बड़ी कार्रवाई, 17.64 लाख का जुर्माना
चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी, दंड की राशि बोर्ड के खाते में जमा
मुज़फ्फरनगर। जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मेरठ रोड स्थित इसजैक हैवी इंजीनियरिंग कंपनी (पूर्व नाम- यूपी स्टील) पर नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। वायु प्रदूषण मानकों की अनदेखी करने पर बोर्ड ने कंपनी पर 17 लाख 64 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया है, जिसे कंपनी प्रबंधन द्वारा बोर्ड के खाते में जमा करा दिया गया है।
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरा प्रबंधन
प्रदूषण अधिकारी गीतेश चंद्रा ने बताया कि कंपनी को वायु गुणवत्ता मानकों का पालन करने के लिए पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। इसके चलते आसपास के क्षेत्र की हवा खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो रही थी। अंततः बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए भारी आर्थिक दंड लगाने का फैसला किया।
ग्रामीणों ने किया कार्रवाई का स्वागत
नरा गांव के निवासियों ने बोर्ड की इस कार्रवाई की सराहना की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी से निकलने वाले जहरीले धुएं के कारण लोग सांस संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे थे। वहीं, प्रदूषण बोर्ड ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में नियमों का पालन नहीं हुआ, तो औद्योगिक इकाई को स्थायी रूप से सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय मौहम्मद शाहनवाज मुज़फ्फरनगर के एक प्रतिष्ठित और विश्वसनीय पत्रकार हैं। वर्तमान में आप राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी (मुज़फ्फरनगर) के रूप में कार्यरत हैं और साथ ही उत्तर प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थान रॉयल बुलेटिन में संवाद सहयोगी की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। डेढ़ दशक के लंबे अनुभव के साथ मौ. शाहनवाज ने अपनी प्रखर लेखनी से राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनसे मोबाइल नंबर 9058673434 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां